Beauty Tips: घर की रसोई में प्याज सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ लोग लहसून और प्याज का सेवन नहीं करते हैं तो कुछ लोग प्याज का सेवन सिर्फ स्वाद के लिए करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि प्याज सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। प्याज में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। प्याज को सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का खजाना माना जाता है।