Dark circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या कहते हैं और इससे काफी लोग भी परेशान हैं। यह भी सच है कि आंखों के काले घेरे आपकी खूबसूरती पर भी असर करते हैं, जिससे आपका चेहरा सुस्त, बेजान और तनाव में लगता है। डार्क सर्कल्स के अनगिनत कारण हैं, जैसे गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, तनाव में रहना या फिर नींद की कमी होना। इसके अलावा, स्क्रीन टाइम ज्यादा होना भी आंखों के काले घेरे का एक बड़ा कारण होता है। लोग डार्क सर्कल को हटाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो स्किन की गुणवत्ता पर भी असर डालते हैं, लेकिन फिर भी डार्क सर्कल हटते नहीं हैं। ऐसे में, डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।