Aloe Vera Lemon Face Mask: अगर आप भी गोरी, साफ और चमकदार त्वचा पाने का सपना देख रही हैं, तो रसोई में मौजूद कुछ घरेलू चीज़े आपकी मदद कर सकती हैं। केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स से त्वचा को तात्कालिक फायदा तो मिलता है, लेकिन लंबे समय में ये स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में प्राकृतिक चीजों से स्किन केयर करना सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है। एलोवेरा और नींबू दो ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट हैं, जो मिलकर आपकी त्वचा को साफ, चमकदार और निखरा हुआ बना सकते हैं। आइए जानते हैं एलोवेरा और नींबू फेस मास्क लगाने के फायदे और इसे घर पर बनाने का तरीका।