मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरबीजा के बस स्टैंड में संचालित देवांगन ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के सामनेे शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दुकान में रखे चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, बिछिया, करधन, अन्य ज्वेलरी, हार, अंगूठी, नथनी व सोने की ज्वेलरी की चोरी कर ली। दुकान संचालिका प्रियंका देवांगन व चितांमणि देवांगन के परिवार के लोग आसपास ही रहते हैं।