27 साल की प्रतीक्षा IIT पासआउट थी। उसने IIT खड़गपुर से बी-टेक, एम-टेक किया और इसके बाद मुंबई व पुणे में जॉब किया। वह स्पेन जानेवाली थी लेकिन कोरोना के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। जब उसने घूमने के लिए हिमाचल जाने की बात कही तो मां ने अभी वहां जाने से मना कर दिया था। इसके बाद भी प्रतीक्षा ने किसी तरह अपनी मां को मना लिया और हिमाचल चली गई थी। प्रकृति प्रेमी प्रतीक्षा की अब यादें ही शेष रह गई हैं।