सीआरएस चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट की राशि बढ़ाने के संबंध में मंगलवार शाम कोटा मण्डल के सीनियर डीसीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अब कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, गंगापुरसिटी, हिण्डौन, रणथम्भौर, बूंदी समेत बीस स्टेशनों गुरुवार से लोगों को प्लेटफार्म टिकट 10 के स्थान पर 50 रुपए का मिलेगा।