12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती कार में दलित छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सडक़ पर फेंका

चिकसाना थाना क्षेत्र की एक दलित नाबालिग छात्रा के साथ सडक़ पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र की एक दलित नाबालिग छात्रा के साथ सडक़ पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आया है। पीडि़ता की एक माह पहले ही जयपुर के किसी युवक से मोबाइल पर आए रॉन्ग नबंर से दोस्ती हुई थी।

दोनों में बातें शुरू हुई और प्यार का इजहार हो गया। आरोपित जयपुर से कुछ दिन पहले भरतपुर आया और छात्रा को एक मोबाइल खरीद कर दे गया।

इसके बाद 30 जून की रात करीब 11 बजे आरोपित जयपुर से तीन दोस्तों के साथ वैन लेकर आया और छात्रा के गांव पहुंचा। छात्रा को कॉल करके उसने बुलाया और वैन में बैठाकर ले गया।

चिकित्सा मंत्री बोले- ऊंची पहुंच वालों के होते हैं तबादले, कमजोर के हटा देते हैं नाम, देखें वीडियो

दो घंटे बाद छात्रा गांव में सडक़ किनारे बेहोशी की हालत में मिली। इस पर परिजनों ने उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। तीन दिन बाद छात्रा के होश में आने पर परिजन उसे बुधवार दोपहर आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे तो सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ। इस पर एएसपी सुरेश कुमार खींची, सीओ सिटी आवडदान रत्नू सहित अन्य पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है।

नृशंस हत्या का मामला: पुलिस ने किया दम्पती को गिरफ्तार, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चार युवती व दो युवक गिरफ्तार