24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder Case: 50,000 रुपए की सुपारी देकर शौहर की हत्या, सामने खड़े मजे लेकर देख रही थी बेगम, मौके पर पहुंची पुलिस

CG Murder Case: जैसे ही तौकीर ने चाबी के लिए हाथ बढ़ाया तभी उस युवक ने कटार से ताबड़तोड़ तीन-चार वार किया और फौरन स्कॉर्पियों में बैठे युवकों के साथ मौके से भाग निकला।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 19 May 2024, 2:10 PM IST

CG Murder Case

CG Murder Case:भिलाई में महिला के सामने उसके पति पर कटार से हमला किया जा रहा था और महिला खड़ी होकर देख रही थी। असल में महिला खुद अपने पति का हत्या करवाने पहुंची थी। उसने तीन लोगों को हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए में सुपारी दी थी। सुपारी किलर ही उसके पति पर चाकू से वार कर रहे थे। वे महिला के पति को मरा समझ कर भाग गए।

महिला अपने घायल पति से बात कर रही थी तभी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला समेत तीनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की एक्सयूवी कार, स्कूटी और कटार को जब्त किया है। महिला के घायल पति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

महाराष्ट्र बार्डर से पकड़ाए आरोपी, भेजा जेल

सीएसपीने बताया कि घटना के बाद स्कॉर्पियों से आरोपी नागपुर की ओर भागने लगे। मोबाइल लोकेशन मिला। गाड़ी के बारे में जानकारी मिल गई। टीम पीछा करते नादंगांव देवरी बागनदी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी निदा अंजुम (27 वर्ष), कैंप-1 निवासी आजाद वेंकट (23 वर्ष), मरोदा निवासी जय कुमार मेहता (21 वर्ष) और देव कुमार चौधरी (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: CG Murder Case: व्यापारी को सब्बल मारकर हत्या, आरोपी पत्नी-पत्नी आजीवन कारावास की सजा

CG Murder Case: 50 हजार में दी थी सुपारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी निदा ने बताया कि शादी के बाद से ही तौकीर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। उसकी हरकतों से परेशान थी। पति तौकीर आलम को रास्ते से हटाने मुंहबोले भाई आजाद केवंट से बात की। आजाद केवंट अपने दोस्त देव कुमार चौधरी और जय कुमार से बात की। बताया कि हत्या के एवज में 50 हजार रुपए मिलेगा। इसके बाद निदा अंजुम, आजाद केवंट, देव कुमार चौधरी एवं जय कुमार एक बैठक हुई। जिसमें हत्या की योजना बनाई गई। नीदा ने अपने पति को गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने के बहाने मरोदा डेम बुलाया।

स्कार्फ बांधकर खड़ा था सुपारी किलर

घटनास्थल पर सुपारी किलर स्कार्फ से मुंह बांधकर खड़ा था। तौकीर ने मुंह बांध कर खड़े युवक के बारे में पूछा तो नीदा ने कहा कि कोई होगा। इतने में उस युवक ने उसे कहा कि चाबी कार के पास गिरी है, यही है क्या? अज्ञात युवक चाबी लेकर गाड़ी की तरफ आने लगा। जैसे ही तौकीर ने चाबी के लिए हाथ बढ़ाया तभी उस युवक ने कटार से ताबड़तोड़ तीन-चार वार किया और फौरन स्कॉर्पियों में बैठे युवकों के साथ मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें: CG Murder Case: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पेड़ पर लगा ली फांसी

पत्नी ने बहाना कर पति को डेम बुलाया

सीएसपीसत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 16 मई को नीदा अपनी सहेली और दो बच्चों के साथ मैत्री गार्डन गई थी। बच्चों को सहेली के पास छोड़कर वह मरोदा डेम चली गई। वहीं से उसने कॉल कर अपने पति को बुलाया। नीदा ने वाट्सऐप पर कॉल किया और बोली उसकी स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया है। वह मरोदा डेम के पास खड़ी है। इस पर तौकीर पेट्रोल लेकर मरोदा डेम के पास पहुंचा। पेट्रोल गाड़ी में डालने के लिए नीदा से गाड़ी की चाबी मांगा। नीदा ने चाबी आसपास कहीं पर गिरने की बात कही।

मरोदा डेम के पास पति पत्नी के झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची

CG Murder News: एएसपी सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने पत्रवार्ता में मामले का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि यह घटना 16 मई की रात 8.15 बजे मरोदा डेम के पास की है। टीआई आनंद शुक्ला को यह सूचना मिली कि पति-पत्नी आपस में लड़ाई किए हैं, और पति खून से लथपथ है। तत्काल पेट्रोलिंग टीम को नेवई डेम के लिए रवाना किया। डेम के किनारे अंधेरे में खून से लथपथ कोहका निवासी तौकीर आलम (40 वर्ष) अपनी पत्नी नीदा अंजुम (27 वर्ष) से बात कर रहा था। पुलिस ने घायल तौकीर के पहले अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद नीदा अंजुम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।