
भिलाई. घर के बाहर फूल तोड़ रही बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। घटना रविवार की अलसुबह 4.30 बजे औद्योगिक क्षेत्र हाउङ्क्षसग बोर्ड की है। दो लुटूरे युवकों ने पहले उरला जाने का रास्ता पूछा फिर फूल तोडऩे में मदद के बहाने वृद्ध महिला को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मंगल सूत्र और कान की बाली लूटकर भाग गए।
पूजा के लिए फूल तोड़ रही थी बुजुर्ग महिला
जामुल पुलिस ने बताया कि हाउङ्क्षसग बोर्ड एमआईजी २ निवासी प्रभा चौधरी (७२) सुबह सैर के साथ-साथ सड़क किनारे के पेड़ों से पूजा के लिए फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान पैदल दो लड़के उसके पास आए। प्रभा से उरला जाने का रास्ता पूछा। प्रभा ने कहा कि मुझे नहीं मालूम। इसके बाद दोनों कुछ दूर चले गए। फिर से वापस उसके पास आए।
अचानक महिला को दे दिया धक्का
युवक महिला से कहने लगे कि आंटी फूल दूर लगे हैं। तोडऩे में मदद कर देते हैं। प्रभा ने मना किया तो हंसते हुए कहा कि आप बुजुर्ग हैं, लो फूल तोड़ देता हूं। इसके बाद दूसरे लड़के ने अचानक प्रभा को धक्का देकर गिरा दिया और उसका मुंह दबा दिया। पहले गले से मंगलसूत्र निकाला फिर कान की बाली खींच ली। इससे प्रभा की कान में चोट भी लगी है।
आरोपी भाग निकले
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी की। मगर आरोपी फरार होने में सफल रहे। आरोपी करीब २५ से ३० वर्ष के होंगे। वे छत्तीसगढ़ी और हिन्दी बोलते हैं। पुलिस अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा ३९४, ३४ के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश कर रही है।
Published on:
04 Dec 2017 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
