25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai News: दो मई तक बंद रहेगा खुर्सीपार रेलवे फाटक, समर स्पेशल ट्रेन से मिलेगी राहत

Bhilai News: भिलाई के व्यस्ततम मार्गों में से एक है, जिसके बंद होने से खुर्सीपार और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना होगा।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 25, 2026

Bhilai News: दो मई तक बंद रहेगा खुर्सीपार रेलवे फाटक, समर स्पेशल ट्रेन से मिलेगी राहत

दो मई तक बंद रहेगा खुर्सीपार रेलवे फाटक(Photo Patrika)

Bhilai News: रेल मंडल में भिलाई नगर रेल के मध्य खुर्सीपार फाटक रेलवे समपार किमी. 855 /7-9 में अप लाईन मरम्मत के लिए 18 अप्रैल को शाम 08.00 बजे से 27 अप्रैल को सुबह 08.00 बजे तक के लिए आवागमन बंद किया गया था। लेकिन आवश्यक मशीनी कार्य के लिए 02 मई को रात 8.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा।

यह फाटक भिलाई के व्यस्ततम मार्गों में से एक है, जिसके बंद होने से खुर्सीपार और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना होगा। समय सीमा बढ़ने से स्थानीय यात्रियों और मालवाहकों को अगले एक सप्ताह तक अतिरिक्त यातायात दबाव का सामना करना पड़ेगा।

मरम्मत कार्य के चलते बदला शेड्यूल

पूर्व में जारी आदेश के अनुसार, किलोमीटर 855/7-9 स्थित इस फाटक को 18 अप्रैल, 2026 की रात से 27 अप्रैल, 2026 की सुबह तक बंद रखने की घोषणा की गई थी। हालांकि, ट्रैक के अति आवश्यक मशीनी कार्य को पूर्ण करने के लिए अब रेलवे प्रशासन ने इसे 02 मई, 2026 की रात 08:00 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान रेलवे ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं।

स्पेशल ट्रेन से मिलेगी राहत

रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल 26 अप्रैल को वलसाड से रवाना होगी, जबकि 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल 28 अप्रैल को खड़गपुर से चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

20 कोच वाली ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी-3 कोच मिलाकर कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी। इधर रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की समय-सारिणी देखकर यात्रा करने और फाटक बंद रहने के दौरान वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

इससे सम्बंधित खबर

समर वेकेशन में सफर आसान, रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएं

छत्तीसगढ़ के रायपुर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। वहीं, विशेष ट्रेनों से रद्द ट्रेनों की भरपाई की योजना है। चुनावी राज्य प. बंगाल के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार के लिए 08865 नंबर के साथ साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 अप्रैल को शाम 5.10 बजे इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी। पढ़े पूरी खबर