आरोपी ओमन ठाकुर की पत्नी कविता ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ओमन अक्सर दूसरी शादी करने की बात करता था। सोमवार की रात को रावण दहन से लौटने के बाद उसकी बड़ी बहन रुक्मनी से ओमन ठाकुर कहने लगा कि वह उसकी बहन को छोड़ना चाहता है और दूसरी शादी करेगा। इस बात को लेकर रुक्मनी ने उसे समझाने की कोशिश की। इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ओमन शराब के नशे में फावड़ा उठाया और हमला कर दिया। इस हमले में रुक्मनी ठाकुर के चेहरे से नाक का हिस्सा कट गया।