कोटडी. तहसील क्षेत्र में गुरुवार को इटावा कस्बे के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए । गोदू लाल, नंदलाल व संपत मोटरसाइकिल से मोटरों का झोपड़ा से बागड़ा गांव जा रहे थे । इटावा कस्बे के पास सामने से आ रहे कचोलिया के संतोष नाथ एवं छोटू नाथ की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई । तेज भिड़ंत से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए । दुर्घटना में गंभीर घायल नंदलाल को निजी वाहन से कोटडी सीएचसी पहुंचाया गया एवं संतोष नाथ छोटू नाथ व संपत, गोदु लाल को कोटडी पहुंचाया गया। नंदलाल गुर्जर, संतोष नाथ, छोटू नाथ को भीलवाड़ा रेफर किया।