वहां गेट बदल दिए गए। इसी तरह वर्ष-2007 में बिजौलियां के निकट जूट का नाका बांध का दंश जिला झेल चुका है। उस समय बांध लबालब हुआ। लेकिन पाल ढहने से पानी निकल गया। आसपास के गांव डूब गए तो सिंचाई और पेयजल की समस्या खड़ी हो गई।
डोहरिया, देवरी नाला, नवलपुरा, गोवटा, डामटी कोकरा, रायथलियास, जेतपुरा लड़की बांध सहित कई तालाबों और बांधों को मरम्मत की आवश्यकता है। मेजा बांध में वर्ष-2006 में लबालब होने की स्थिति में पाळ से रिसाव हुआ। कुछ बाधों और तालाबों पर सुरक्षाकर्मी तैनात है। बाकी पर सुरक्षा के नाम पर कागजों में खानापूर्ति की जा रही है।