भीलवाड़ा. भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में 17 जून को जयपुर में प्रदेश स्तरीय सिंधु महाकुम्भ होगा। इसे लेकर सिंधु सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवानी के मुख्य आतिथ्य में हरिशेवा धाम में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की बैठक हुई। बैठक में वाधवानी ने कहा कि इस महाकुम्भ से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन रैली, कलश यात्रा व प्रभात फेरियां निकालें ताकि समाज के लोगों को इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी मिल सके। मीडिया प्रभारी पंकज हेमराजानी ने बताया कि अध्यक्षता सिंधु सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भगवानदास नथरानी ने की। विशिष्ट अतिथि हरिशेवा धाम के संत मायाराम, जिलाध्यक्ष वीरूमल पुरसानी व उदयपुर संभाग प्रभारी लक्ष्मणदास थे। जिला महामंत्री ताराचंद रामचंदानी, जिला संगठन मंत्री तुलसीदास नथरानी व नगर अध्यक्ष जितेंद्र रंगलानी ने विश्वास दिलाया कि महाकुम्भ की तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।