10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में इन बच्चों ने डाला सभी की आंखों में सूरमा, नजरे बचाकर दिया इस वारदात को अंजाम कि हर कोई रह गया हैरान

शहर में अब शादी समारोह में भी चोर-उचक्के वारदाते करने से बाज नहीं आ रहे है

2 min read
Google source verification
Cash and full of jewelry bag Cross marrige in bhilwara

Cash and full of jewelry bag Cross marrige in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में अब शादी समारोह में भी चोर-उचक्के वारदाते करने से बाज नहीं आ रहे है। पिछले शुक्रवार को चोर विजयसिंह पथिकनगर स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित शादी समारोह से नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। उस घटना को सात दिन भी नहीं हुए कि गुरुवार शाम को बच्चा गैंग ने आजाद नगर में आयोजित शादी समारोह में मायरे की रस्म अदायगी के दौरान मौका पाकर नकदी व गहनों से भरा बैग पार कर लिया।

READ: राजस्थान के इस कस्बे में पांच साल से तिरपाल के नीचे चल रहा बैंक! बारिश में ऊपर से पानी टपकता है तो कर्मचारी कभी इधर तो कभी उधर खिसकता है

जानकारी के अनुसार आजाद नगर स्थित महाप्रज्ञ भवन में गुरुवार को अनिल कुमार के पुत्र की गुलाबपुरा निवासी युवती से शादी हो रही थी। समारोह में लाछुड़ा से आए ननिहाल पक्ष के लोगों की ओर से मायरे की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान दो बच्चों ने शादी समारोह में प्रवेश किया और आयोजक परिवार के सदस्य का नकदी व आभूषणों से भरा बैग पार कर लिया। बैग में पौने दो लाख रुपए की नकदी व करीब चार तोले के सोने के आभूषण थे। घटना का पता लगते ही समारोह में शामिल लोगों ने एक बच्चे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में बालक ने मध्यप्रदेश निवासी होना बताया है।

READ: लापरवाही पूर्वक तेज गति से ट्रेक्टर चला दुर्घटना करने के मामले में, चालक को दो साल की सजा

पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला तो उसमें स्पष्ट हो रहा था कि समारोह में दो बालक घुसे थे और मेहमानों से नजर बचाकर आयोजक परिवार का बैग पार कर लिया। दोनों ने बैग समारोह स्थल के बाहर खड़े अपने तीसरे साथी को पकड़ा दिया जो उसे लेकर भाग गया उसके साथ दुसरा बालक भी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस सबंध में आयोजक परिवार की ओर से शुक्रवार रात तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।