माण्डल. थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व कस्बे के इन्द्रा कॉलोनी में हुए झगड़े में दोनों पक्षों के ६ जनों को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि एक पक्ष के हरिपुरा निवासी मनोहर माली, दिनेश माली व रतन माली तथा दूसरे पक्ष के हसन आसीफ, शाहरूख शाह व फिरोज शाह को गिरफ्तार कर उपखण्ड न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। विदित रहे कि मंगलवार की रात को फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनो पक्षों के युवको में झगड़ा हो गया था।