कार्यशाला में प्रान्तीय महासचिव कैलाश अजमेरा, मदन खटोड, सत्यनारायण चेचाणी, किशोर राजपाल, मुकेश लाठी, अमृता उपाध्याय व सुरेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, राष्ट्रीय समूह गान प्रकल्प, देशभक्ति जागृति प्रकल्प, गुरू वन्दन छात्र अभिनन्दन व बाल संस्कार प्रकल्प सहित नशा मुक्ति जैसे कई प्रकल्पों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन पूर्णिमा पारीक ने किया।