लोगों का मानना है कि चुनाव में कोई भी जीते, जीत का अंतर बहुत कम रहेगा। मांडलगढ़ सीट का इतिहास देखे तो अब तक हुए 15 चुनाव में पांच बार जीत का अंतर तीन हजार से कम वोटों का रहा है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 82 फीसदी मतदान हुआ था, तब यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। इस बार कांग्रेस के बागी गोपाल मालवीय ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।