6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर से एक दिन पहले लौटी थी ससुराल

बिहाड़ा ग्राम पंचायत के हरीपुरा गांव नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष दाहसंस्कार करने की तैयारी में था।

less than 1 minute read
Google source verification
Married to death in suspicious circumstances in bhilwara

पंडेर (भीलवाड़ा)। बिहाड़ा ग्राम पंचायत के हरीपुरा गांव शनिवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष दाहसंस्कार करने की तैयारी में था। इस बीच पीहर पक्ष की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रूकवा दिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाप्रभारी स्वागत पंडया के अनुसार हरीपुरा निवासी संजू कीर (22) ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। संजू का विवाह डेढ़ साल पूर्व दिलखुश से हुआ था। ससुराल वाले आनन-फानन में दाहसंस्कार करवाने की तैयारी में थे। इसकी सूचना चार किलोमीटर बालापुरा में रहने वाले पीहर पक्ष ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दाहसंस्कार रूकवा दिया। पीहर पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पंडेर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : दलित छात्र ने मटके से पानी पिया तो टीचर ने की मारपीट, हुई मौत

पुलिस के अनुसार संजू की मौत फांसी लगने से हुई। गले पर निशान मिले है। मृतका के चचेरे भाई परमेश्वर ने पति दिलखुश, ससुर गोपाल व दो देवरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। मामले की जहाजपुर डीएसपी महावीर प्रसाद शर्मा जांच कर रहे है। मृतका के छह माह की एक बेटी है। संजू रक्षाबंधन पर पीहर गई थी। एक दिन पूर्व ही ससुराल से लौटी थी।

यह भी पढे़ : पिता ने किया शहीद बेटे को अंतिम सेल्यूट, भाई की सूनी कलाई को देखकर रो पड़ी बहना