24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार ने कर दिया बहु का अंतिम संस्कार, 52 दिन बाद दूसरे राज्य में घूमती मिली महिला, चौंका देगी वजह

MP News : जिसे मरासमझकर ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार कर दिया वो दूसरे राज्य में जिंदा घूमती मिली, जिसने परिवार के साथ साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए। एसपी असित यादव बोले- जांच का वि,य तो ये है कि आखिर वो महिला कौन थी, जिसका 52 दिन पहले अंतिम संस्कार किया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2024, 1:04 PM IST

MP News

MP News :मध्य प्रदेश के भिंड जिले मरी हुई महिला के अंतिम संस्कार के बाद दौबारा जिंदा होने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के अंतर्गत आने वाले मेहगांव के मौ थाना इलाके के अंगसोली के हार में एक महिला का अधजला शव मिला था। पुलिस तफ्तीश के अनुसार, महिला की शिनाख्त की गई, जिसके बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। गमगीन परिवार ने भी महिला को अपनी बहु के अधजले शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, इस कहानी में ट्विस्ट 52 दिन बाद उस समय आया, जब वही महिला नोएडा में घूमती मिली।

जिसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया, वो महिला दूसरे राज्य से जिंदा मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। अब एसपी डॉ. असित यादव का कहना है कि, अब जब वो महिला ही जिंदा है तो जांच का विषय ये है कि आखिर वो महिला कौन थी, जिसके अधजले शव का करीब दो माह पहले अंतिम संस्कार किया जा चुका है। फिलहाल, जांच शुरु कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Train Accident : पटरी से उतरे कोयले से भरी मालगाड़ी के 4 डिब्बे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

बता दें कि बीते 4 मई को जिले के अंतर्गत आने वाले अंगसोली में राकेश व्यास के खेत के सामने एक महिला का अधजला शव पड़ा मिला था। उस समय की गई तफ्तीशके अनुसार, थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पहले गला दबाकर महिला की हत्या की गई, फिर उसे आग लगा दी। इलाके में पड़ताल के बाद एक परिवार ने महिलाकी पहचान मेहगांव के वार्ड दो निवासी के रूप में की। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के जेठ और पार्षद राजेश शर्मा, जेठानी के साथ साथ ससुराल पक्ष के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसपर पुलिस ने मौ थाने में मामला भी दर्ज कर लिया था। वहीं, दूसरी तरफ केस लगने के बावजूद ससुराल पक्ष ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर उसकी तेरहवीं भी कर दी थी।

बैंक खाते ने खोला राज

महिला का बैंक खाता गोरमी के सुकांड में स्थित बैंक आफ बड़ोदरा में था। 17 जून को जेठ राजेश शर्मा और पति सुनील शर्मा खाता बंद कराने बैंक पहुंचे थे। पति के मुताबिक, खाते में 2000 हजार से अधिक रूपए होने चाहिए थे, लेकिन उसमें मात्र 20 रुपए ही जमा थे। इसपर पति ने बैंक से अकाउंट डिटेल निकाली तो पता चला कि उस खाते से दो दिन पहले 2600 रुपए निकले गए हैं। इस ट्रांजेक्शन की एक और खास बात ये थी कि इसमें निकाले गए रूपए मथुरा के एसबीआई कियोस्‍क सेंटर से अंगूठा लगाकर निकाले गए थे। बैंक से मिली ये जानकारी देख परिवार के लोग हैरान रह गए। यही बैंक डिटेल लेकर पति मौ थाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Public Holiday Declare : 10 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जाने वजह

CCTV में युवक के साथ दिखी महिला

मौ थाना पुलिस ने भी इस मामले को संदिग्ध मानते हुए मथुरा जाकर कियोस्क सेंटर के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। उस समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया, जिसे देख परिवार के साथ साथ पुलिस के भी होश उड़ गए। वजह ये थी कि सीसीटीवी में वही महिला थी जिसका अंतिम संस्कार पुलिस की पुष्टि के बाद परिवार ने कर दिया था। महिला सीसीटीवी कैमरे में किसी युवक के साथ दिखाई दी।

नोएडा से पकड़ लाई पुलिस

मेहगांव थाना टीआई आशुतोष शर्मा का कहना है कि महिला के जिंदा होने की पुष्टि के बाद टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई। इधर महिला को ट्रेक भी किया जाने लगा। उसकी लोकेशन नोएडा में मिली और आखिरकार मंगलवार रात को टीम ने उसे दस्तयाब कर लिया और बुधवार रात को मेहगांव ले आई है।

महिला खुद भागी और उसके घर वालों ने ससुराल को हत्या के आरोप में फंसा दिया

मौ थाना लाने के बाद पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसे पता चला कि मौ पुलिस को मिला शव सभी उसका समझ रहे हैं तो वो सीधे नोएडा आ गई और एक फैक्ट्री में काम करने लगी। महिला ने ये बी कबूल किया कि वो पहले से ही स्वतंत्र रहना चाहती थी, लेकिन उसके घर वालों ने उसकी शादी करा दी। लेकिन, जब घरवाले भी अधजले शव को उसी का समझने लगे तो वो उस राज्य को ही छोड़ आई और नोएडा में रहने लगी।