22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात से पहले ही दुल्हन पेट दर्द का बहाना बनाकर हुई फरार

दुल्हन के भागने के बाद शर्म के कारण दूल्हा नहीं कर पा रहा शिकायत...4 मई को ही अग्नि को साक्षी मानकर घर में ही की थी शादी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 7 May 2021, 4:40 PM IST

dulhan.png

,,

भिंड. मध्यप्रदेश के भिंड में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन ने एक दूल्हे को अपना शिकार बनाया है। इस बार मामला भिंड कोतवाली थाने के बैरागपुरा का है। जहां सुहागरात की रात ही दुल्हन बहाना बनाकर घर से फरार हो गई। नई नवेली दुल्हन के सुहागरात की रात घर से भागने के बाद दूल्हा शर्म के मारे अब इसकी शिकायत करने से भी कतरा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़के ने दलाल को 35 हजार रुपए देकर युवती के साथ 4 मई को मंगलवार के दिन सात फेरे लिए थे।

ये भी पढ़ें- पिता की डिग्री पर बेटा कर रहा इलाज, खेत को बना डाला अस्पताल, देखें वीडियो

4 मई को हुई थी शादी
पीड़ित युवक का नाम मनोज सोनी है जो बैरागपुरा का रहने वाला है। जो सुहागरात की रात दुल्हन के घर से भागने के बाद अब शर्म के मारे किसी से कुछ नहीं कह पा रहा है और सभी को यही दिलासा दे रहा है कि उसकी पत्नी कहीं नहीं गई है और कुछ दिनों में वापस आ जाएगी। जानकारी के मुताबिक पिता के निधन के बाद मनोज सोनी के भाइयों ने अपना अपना घर अलग बसा लिया और अलग हो गए। ऐसे में मनोज अकेला रह गया और क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई थी तो उसने भी घर बसाने की चाहत में एक दलाल से संपर्क किया। 35 हजार रुपए लेकर दलाल ने एक लड़की से उसकी शादी तय कराई। लॉकडाउन के बीच बीते मंगलवार को 4 मई को दोनों ने घर में ही सगे रिश्तेदारों के बीच पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने के वचन लिए।

ये भी पढ़ें- दो दिन बाद जानी थी बारात, अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत

सुहागरात से पहले ही दुल्हन फरार
मनोज की शादी से न केवल मनोज बल्कि उसके दोस्त भी काफी खुश थे कि अब उनके दोस्त का घर बस गया है। लेकिन उनकी खुशी रात भर भी नहीं टिकी, बताया जा रहा है कि जब रात को दुल्हा मनोज अपने कमरे में पहुंचा तो नई नवेली दुल्हन ने उससे पेट दर्द होने की बात कही। जिस पर उसे लगा कि गर्मी के कारण पेट दर्द हो रहा होगा और उसने दुल्हन से बाहर टहलने के लिए कह दिया। लेकिन कुछ देर बाद फिर से दुल्हन ने उससे कहा कि उसे आराम नहीं लग रहा है दवाई ले आओ। जिस पर मनोज पास की किराना दुकान पर दवाई लेने चला गया और जब लौटकर आया तो देखा कि पत्नी गायब थी। उसके बाद से दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया है।

देखें वीडियो- खेत में अस्पताल चला रहा बिना डिग्री का डॉक्टर