सभी को भलाई और इंसानियत के पैगाम के साथ आलमी तब्लीगी इज्तिमा का मुख्य उद्देश्य धर्म की सही शिक्षा देना है। इसके लिए तीन दिन उलेमा की तकरीर और बयान होंगे। इसी के साथ पिछले कई सालों से यहां शादी ब्याह में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने का पैगाम भी दिया जा रहा है। इसके लिए यहां से इज्तिमाई निकाह होते हैं। इस बार ये निकाह आयोजन के पहले ही दिन होंगे। आज के इस दौर में जब लोगों में शादी ब्याह के मौके पर शान ओ शौकत दिखाने की होड़ मची हुई है, जो कई बार फिजूल खर्च ही होता है, जबकि उस रकम से कई जरूरतमंदों का भला किया जा सकता है। इसी कारण इज्तिमाई निकाह की सालों पहले यहां पहल की गई थी। इसी के मद्देनज़र यहां हर साल फ्री में चार-पांच सौ निकाह होते हैं। जो फिजूल खर्ची से बचने का बड़ा संदेश है।