कोरोना के कारण एक बार फिर दहशत पसर रही है। केरल में इसके नए JN 1 वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। यहां कोरोना के 325 नए केसेस सामने आए हैं। इसके बाद देशभर में सतर्कता बरती जाने लगी है। अब एमपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने को कहा है।