2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज हुए कोरोना पॉजिटिव तो दिग्विजय ने कसा तंज, कहा- क्या पुलिस आप पर भी दर्ज करेगी केस?

कोरोना संक्रमित हुए शिवराज तो दिग्विजय ने कसा तंज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jul 2020, 4:53 PM IST

news

शिवराज हुए कोरोना पॉजिटिव तो दिग्विजय ने कसा तंज, कहा- क्या पुलिस आप पर भी दर्ज करेगी केस?

भोपाल/ मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के दंशने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सीएम ने इस संबंध में खुद अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। इसके बाद अब सीएम का भी उपचार राजधानी के चिरायु अस्पताल में शुरु हो चुका है। जैसे ही सीएम के कोरोना संक्रमित होने की सूचना सामने आई। देश-प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इन्हीं कामनाओं में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का भी ट्वीट सामने आया। जहां दिग्विजय ने सीएम के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की, वहीं उनपर तंज भी कस दिया।

पढ़ें ये खास खबर- कहीं मंत्री अरविंद भदौरिया ने तो सीएम शिवराज को नहीं दे दिया कोरोना? उठ चुके हैं सवाल


दिग्विजय ने ट्वीट कर सका तंज

दिग्विजय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि,'दुख है कि शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाए गए, ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें, आपको सोशल डिस्टेंसिंग का ख़्याल रखना था, जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी, आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।'

सीएम ने खुद ट्वीट कर की थी पुष्टि

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए सीएम शिवराज ने शनिवार सुबह खुद ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की थी कि, उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉज‍िटिव आई है। उन्‍होंने बताया था कि, बीते कई दिनों से उन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे थे, जिसके बाद टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई। हालांकि, सीएम ने ये अपील भी की थी कि, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वो भी अपना कोरोना टेस्ट करा लें। साथ ही, उनके करीबी रहने वाले लोग खुद को क्वारंटीन करें। सीएम ने अपने एक ट्वीट में ये भी कहा कि, वो कोविड 19 की सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। डॉक्टर की सलाह अनुसार, वो क्वारन्टीन हैं। उन्‍होंने प्रदेश की जनता को सावधान रहने की अपील की, साथ ही ये भी कहा कि, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।

पढ़ें ये खास खबर- पेट के कीड़े मारने वाली ये दवा कर रही है कोरोना वायरस को 'किल', यहां तेजी से ठीक हो रहे मरीज


अपनी गैर मौजूदगी में सीएम इन मंत्रियों पर सौंपा प्रभार

कोरोना वायरस की चपेट में आए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कोविड-19 का समय पर इलाज होता है, तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। उन्‍होंने कहा कि, वो 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करते रहे हैं और यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करेंगे। अपनी गैरमौजूदगी में उन्‍होंने गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍त्‍म मिश्र, नगर विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आरपी चौधरी को जिम्‍मेदारी सौंपी है।