7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खराब मौसम के कारण सभा स्थल नहीं पहुंच सका हेलिकॉप्टर, शिवराज ने मोबाइल से ही कर दी चुनावी सभा

मुख्यमंत्री का एक अलग और अजब अंदाज उत्तराखंड की चुनावी सभा में देखने को मिला। यहां खराब मौसम के कारण सभा स्थल तक नहीं पहुंच पाने पर सीएम शिवराज ने मोबाइल फोन से ही चुनावी सभा को संबोधित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Feb 2022, 6:45 PM IST

News

खराब मौसम के कारण सभा स्थल नहीं पहुंच सका हेलिकॉप्टर, शिवराज ने मोबाइल से ही कर दी चुनावी सभा

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लीग से अलग हटकर कार्य करने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके द्वारा किये जाने सरकारी कार्यों के अलावा, वो अपने अजब गजब कार्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। मुख्यमंत्री का ऐसा ही एक अलग और अजब अंदाज उत्तराखंड की चुनावी सभा में भी देखने को मिला। सीएम शिवराज ने मोबाइल फोन से ही चुनावी सभा को संबोधित कर दिया।


आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उत्तराखंड चुनाव के प्रचार के लिए सभा को संबोधित करने के लिए नैनीताल से यमुनोत्री पहुंचना था, लेकिन यहां खराब मौसम के चलते उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। क्योंकि, वहां विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। पहले तो सीएम ने करीब दो घंटे मौसम साफ होने का इंतजार किया, लेकिन, स्थानीय मौसम विभाग से जल्द मौसम सही न होने की पुष्टि होने पर सीएम ने हेलिकॉप्टर के अंदर से ही मोबाइल फोन के जरिए चुनावी सभा को संबोधित कर दिया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : कक्षा 1 से 12वीं तक पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी


यमुनोत्री की जनता से शिवराज का वादा

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने यमुनोत्री से केदार रावत को उम्मीदवार बनाया है। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होने हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री की यमुनोत्री में चुनावी सभा होनी थी। उन्होंने मोबाइल पर ही सभा करते हुए पार्टी की उपलब्धियां और कार्य गिनाए। यमुनोत्री की जनता को कहा- आज नहीं आ पाया, अगली बार जरूर यमुनोत्री आऊंगा।

यह भी पढ़ें- हिजाब पहनकर परीक्षा देने आई छात्रा तो परीक्षार्थियों ने किया विरोध, फिर प्रिंसिपल ने छात्रा को दिया अल्टीमेटम


शिवराज बोले- तुम पुकारोगे और हम चले आएंगे...

मुख्यमंत्री शिवराज ने यमुनोत्री की जनता को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनके नेता हरीश रावत तो इतनी बार हार चुके हैं उनका नाम ही हारदा पड़ गया है। राहुल गांधी उत्तराखंड में आकर झूठ बोलते हैं। उन्होंने कई वादे राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में भी किए, एक भी नहीं निभाया। मां नैनी की पवित्र नगरी से हेलिकॉप्टर में बैठकर ही आपको वचन दे रहा हूं कि, केदार रावत क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो शिवराज मामा भी पीछे नहीं रहेगा। मामा भी विकास में सहयोग करने आ जाएगा।

चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो