11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले तीन सालों में आत्मनिर्भर होगा मध्य प्रदेश, सीएम शिवराज ने सेट किया लक्ष्य

'3 साल में आत्मनिर्भर होगा मध्य प्रदेश', सीएम शिनराज ने निर्धारित किया लक्ष्य।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Aug 2020, 7:52 PM IST

news

अगले तीन सालों में आत्मनिर्भर होगा मध्य प्रदेश, सीएम शिवराज ने सेट किया लक्ष्य

भोपाल/ कोरोना से जंग जीतने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि, वो मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर (Aatma Nirbhar) बनाएंगे। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने तीन सालों का लक्ष्य सेट किया है। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' विषय पर आयोजित वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने ये बात कही। चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमेप तैयार करने के लिहाज से समाज के विभिन्न वर्गों और विषय विशेषज्ञों से सुझावों की भी मांग की है।

पढ़ें ये खास खबर- जल्द ही बंद हो जाएंगे मध्य प्रदेश में 13 हज़ार सरकारी स्कूल, जानिए कारण


इस तरह होगी लक्ष्य प्राप्ति

सीएम ने कहा कि, सरकार अकेले प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक नहीं ले जा सकती, इसके लिए हर प्रदेशवासी की सक्रियता जरूरी है। उन्होंने 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' वेबिनार में भौतिक अधोसंरचना विषय के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, इस संबंध में प्राप्त सुझावों के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि, तय समय में लक्ष्य की पूर्ति के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई जाएगी। चौहान ने कहा कि, प्रदेश में नेशनल लॉजिस्टिक हब, नर्मदा पर्यटन, एयर कार्गो और टाइगर रिजर्व आदि जैसे विषयों पर वेबिनार में सुझाव दिये गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- GI TAG विवाद : बासमती चावल से अब राजनीतिक दल पका रहे खिचड़ी


पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने दिये सुझाव

वेबिनार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी शामिल थे, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, कोरोना संकट में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इससे उबरने के लिए आत्मनिर्भरता के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश को 'ग्लोबल वैल्यू चेन' और 'ग्लोबल सप्लाई चेन' से जोड़ना होगा। मध्य प्रदेश में 'एयर कार्गो' सेवाओं के विस्तार की जरूरत है। प्रभु ने कहा कि, एमपी को नेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने की ज्यादा संभावनाएं हैं। इसे आंतरिक व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश के कृषि उद्योगों को विदेश में बाजार मुहैय्या कराना होगा। प्रदेश के बासमती चावल सहित जिलावार वहां की विशेष वस्तुओं की जी.आई. टैगिंग करानी होगी।