24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुर्तगाल के टूरिस्ट से लूट और मारपीट में सीएम शिवराज सख्त, पुलिस ने 5वें दिन आरोपियों को दबोचा

पुर्तगाल के टूरिस्ट नुनो रॉड्रिक्स पर हुए हमले और लूट के मामले में क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Oct 2022, 7:36 PM IST

News

पुर्तगाल के टूरिस्ट से लूट और मारपीट में सीएम शिवराज सख्त, पुलिस ने 5वें दिन आरोपियों को दबोचा

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुर्तगाल के टूरिस्ट नुनो रॉड्रिक्स पर हुए हमले और लूट के मामले में भोपाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी में हुई विदेशी टूरिस्ट के साथ अभद्रता के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जताते हुए आरोपियों को तत्काल पकड़कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी शहर के होटल में रुके पुर्तगाली नागरिकों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ विदेशी नागरिकों का हालचाल जाना बल्कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी कही।

बताया जा रहा है कि, भोपाल में लूट के शिकार हुए टूरिस्ट पुर्तगाल में KFC का मैनेजर है। 23 अक्टूबर को उनके साथ लूट की वारदात हुई थी। वहीं, पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि, तीनों शराब पार्टी करके ऑटो से भारत टॉकीज चौराहे से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने टूरिस्ट को देखा और उसपर अटैक कर दिया था। टूरिस्ट भी लुटेरों से लड़े। उन्होंने एक लुटेरे पर सेल्फी स्टिक मारी। लेकिन, लुटेरे तबतक टूरिस्ट से लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- PM आवास में घोटाला : हितग्राहियों की शिकायत पर जांच कर रहे अधिकारी भी दंग, जिम्मेदारों पर गिरी गाज


ये है मामला

मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार, पुर्तगाल के मफरा में रहने वाले 41 वर्षीय नुनो रॉड्रिक्स भारत भ्रमण पर हैं। वो मफरा में KFC के मैनेजर हैं। 23 अक्टूबर को नुनो भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन के पास होटल सूर्या में रुके। दोपहर करीब 3 बजे वो होटल से पैदल ही छोटा तालाब घूमने के लिए निकले। इस दौरान भारत टॉकीज चौराहे के पास अचानक एक ऑटो से तीन लुटेरे उतरे और उन्होंने नुनो रॉड्रिक्स को रोककर एकाएक मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने नुनो का 17 हजार रुपए का चश्मा छीन लिया। इसपर नुनो ने भी अपने बचाव में हाथ में मौजूद सेल्फी स्टिक से लुटेरे को मारा। इसपर लुटेरे ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर नूनो की दाईं कनपटी पर लगा। इसपर नुनो के शोर मचाने पर लुटेरे वहां से भाग निकले। यहां से वे होटल पहुंचे और फिर हमीदिया पहुंचकर इलाज करवाया। यहीं से पुलिस को विदेशी पर्यटक के साथ लूट की घटना का पता चला। नुनो ने पुलिस को बताया कि, वो भोपाल से खजुराहो जाएंगे। वहां से नेपाल और फिर तुर्की निकलेंगे।

इस तरह पकड़ाए आरोपी

मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने इसे अपने हाथ में लिया और मंगलवारा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कारर्वाई करते हुए लूटे और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अनूप कुमार उइके के अनुसार, होटल से घटना स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते में मौजूद दुकानों, बार, होटल के CCTV फुटेज को खंगाले गए। फुटेज में फरियादी के बताए गए हुलिए के 3 लड़के नजर आए। इसके बाद उनके आने-जाने वाले रास्ते के CCTV चेक करते हुए संदिग्धों तक पहुंचे। संदेह के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कबीटपुरा शाहजनाबाद के निवासी फैसल (23), शाहजहानाबाद के ही सरवर (23) और 12 महल के अफजल खान (24) को पकड़ा। उन्होंने विदेशी नागरिक के साथ लूट की वारदात को कबूल किया।


आदतन अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी

बताया जा रहा है कि, पकड़े गए तीनों आरोपी पुताई का काम करते हैं और आदतन अपराधी हैं। ये नशे की लत के शिकार हैं और इसी को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना टीलाजमालपुरा, हनुमान गंज, शाहजहानाबाद, अशोका गार्डन में चोरी, जेबकटी के साथ साथ आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- नहीं होगा जमीन खरीद में फ्रॉड : रजिस्ट्री कराने से पहले आप खुद कर सकते हैं खसरे की जांच - पड़ताल


शराब पीकर की लूट

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि, घटना वाले होटल सूर्या के पास स्थित शराब दुकान के अहाते में उन्होंने मिलकर शराब पी थी। वहीं से ऑटो में बैठकर वो भारत टॉकीज चौराहे के रास्ते होते हुए इतवारा जा रहे थे। तभी चौराहे पर स्थित कब्रिस्तान के पास उनकी निगाह विदेशी नागरिक पर पड़ी। इसी दौरान तीनों ने मिलकर उससे लूट की योजना बनाई और एकाएक हमला कर दिया।आरोपियों ने चश्मा छीना तो विदेशी टूरिस्ट ने सेल्फी स्टिक मारी, जो आरोपी अफजल को लगी। गुस्साए अफजल ने पत्थर उठाकर टूरिस्ट पर हमला कर दिया। पत्थर की कनपटी पर हमला कर दिया। मारपीट और शोर सुन भीड़ इकठ्ठा हुई तो बदमाश भाग निकले। उन्होंने कुछ दूरी पर लूटा हुआ चश्मा बी फैंक दिया।

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो