देश के सबसे पुराने अभ्यारण्यों में से एक बोरी वन्यजीव अभयारण्य 518 स्क्वायर किमी में फैला हुआ है। यहां बाघ समेत अनेक दुर्लभ जानवर पाए जाते हैं. यहां चीतल, सांभर, नीलगाय, चिंकारा, गौर, चार सींग वाले एंटेलोप जैसे जानवर आसानी से देखे जा सकते हैं। बोरी अभयारण्य के चूरना में सबसे ज्यादा बाघ देखे जाते हैं। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी बोरी अभयारण्य से सटा हुआ है।