सुसाइड नोट पर लिखे नंबर से प्राप्त जानकारी से पुलिस को पता लगा कि, मृतक टीला जमालपुरा के इंद्रा नगर में रहता है, जिसका नाम राजेश कुमार है, जो ऑटो चालक है।पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्हें भी राजेश के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली है कि, लॉकडाउन के कारण वह मानसिक तनाव में था। पुलिस इस पहलू की भी जांच में जुटी है।