22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP में कोरोना का कोहराम, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 2347 नए पॉजिटिव, 37 लोगों की मौत

MP में कोरोना का कोहराम, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 2347 नए पॉजिटिव, 37 लोगों की मौत

24 घंटों के भीतर शनिवार रात को कोरोना के रिकॉर्ड 2347 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 85966 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1728 जा पहुंची है।
8 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Sep 2020, 7:00 AM IST

corona update

MP में कोरोना का कोहराम, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 2347 नए पॉजिटिव, 37 लोगों की मौत

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात को प्रदेश में कोरोना के 2347 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 85966 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार रात तक 341 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 451 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात तक 264 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 321 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1728 हो चुकी है।

पढ़ें ये खास खबर- CYBER ALERT : इस राज्य में तेजी से सक्रीय हो रहा है बैंकिंग फ्रॉड गिरोह, हर खाते पर है इसकी नजर


इंदौर के हालात बेकाबू

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार को शहर में 341 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16431 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4776 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 451 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 11204 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- पीएम मोदी से बातचीत में नरेंद्र नामदेव ने की तीन तलाक और आर्टिकल-370 की तारीफ, पीएम ने दिया ये जवाब


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

शनिवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 264 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12945 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 321 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 10824 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1800 एक्टिव केसेज हैं।

पढ़ें ये खास खबर- 6 बजते ही बंद हुए बाज़ार, कोरोना से बचाव के लिए व्यापारियों का ऐच्छिक शटडाउन


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2183 हो गई है। जिले में अब तक 83 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1693 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 407 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2246 हो चुकी है। यहां 17 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 135 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7484 हो गई है। शहर में अब तक 81 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 5366 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2037 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1493 हो गई है। इनमें से 69 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1096 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 328 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 457 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 343 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 106 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 924 हो गई है। इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 776 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 131 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1082 हो गई है। इनमें से 17 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 725 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 340 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 611 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 546 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 40 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 699 हो गई है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 631 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 63 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 6018 हो चुकी है। जबकि, 108 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 4644 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1266 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 832 हो चुकी है। इनमें से 22 की मौत हो चुकी है, जबकि 618 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 192 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 212 हो चुकी है। इनमें से 142 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 70 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1041 हो चुकी है। इनमें 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 815 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 212 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1336 हो गई है। 26 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 946 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 364 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 341 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 243 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 92 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1391 हो गई है। इनमें से 11 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 921 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 459 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 189 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 126 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 61 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1134 हो गई है। इनमें से 23 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 872 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 239 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 257 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 209 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 42 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 766 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 553 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 205 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 510 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 434 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 71 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 293 हो चुकी है। इनमें से 12 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 195 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 86 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 440 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 295 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 144 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1326 हो चुकी है। इनमें 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1121 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 189 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 914 हो गई है। इनमें से 19 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 639 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 256 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 758 हो चुकी है। इनमें से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 624 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 115 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 597 हो गई है। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है। जबकि, 451 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 113 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो गई है। इनमें से 19 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 593 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 260 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो चुकी है। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 707 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 155 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1201 हो गई है। इनमें से 17 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 845 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 339 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 421 हो गई है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 125 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 535 हो चुकी है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 433 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 91 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 746 हो गई है। इनमें से 23 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से अब तक 504 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 219 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 839 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 641 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 190 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1092 हो गई है। इनमें 25 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 906 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 161 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2035 हो गई है। इनमें से 32 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1568 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 435 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 336 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है और 166 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 166 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1411 हो गई है। इनमें 19 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1105 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 287 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 317 हो गई है। इनमें, 273 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 44 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 847 हो गई है। इनमें से 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 637 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 193 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 872 हो गई है। इनमें से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 593 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 260 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 908 हो गई है। इनमें से अब तक 22 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 591 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 295 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 416 हो गई है। इनमें से 2 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 264 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 150 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 769 हो गई है। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 564 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 198 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 541 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 8 की मौत हो चुकी है। जबकि, 440 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 93 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 604 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 470 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 130 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 516 हो गई है। इनमें से 14 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 409 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 685 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 450 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 230 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 563 हो गई हैं। इनमें से 11 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 476 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 76 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 230 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 180 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।