24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल के बूढ़े माता-पिता से पूछताछ मामला, दिग्विजय सिंह बोले- ‘मोदी जी आपने तो हद कर दी…’

Digvijaya Singh statement on PM Narendra Modi : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ मामले पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा- 'मोदी जी आपने तो हद कर दी...।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 May 2024, 4:17 PM IST

Digvijaya Singh on PM Narendra Modi

आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ( Rajya Sabha MP Swati Maliwal ) से मारपीट मामले (Swati Maliwal Assault Case) में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की जांच की आंच अब अरविंद केजरीवाल ( arvind kejriwal ) के परिवार तक पहुंच गई है। पहले सूचना सामने आई थी कि मामले में दिल्ली पुलिस केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी। लेकिन अब जानकारी ये सामने आई है कि आज पुलिस केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ नहीं करेगी।

हालांकि, अब मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ( AAP ) से लेकर अन्य विपक्षी दल ( opposition parties ) भी लगातार केंद्र सरकार ( central government ) पर हमलावर हो रही हैं। तमाम दिग्गज नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के बूढ़े माता-पिता को परेशान करना ठी नहीं है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश ( madhya pradesh ) के पूर्व मुख्यमंत्री ( Former CM ) और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने भी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा- 'मोदी जी आपने तो हद कर दी…।'

यह भी पढ़ें- आजादी के 77 साल बाद यहां के लोग बोले- 'पानी है नहीं, बिजली देखी नहीं, स्कूल और पक्की सड़क कैसी होती है पता नहीं', झकझोर देगा Video

दिग्विजय ने पोस्ट कर साधा निशाना

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मोदी जी, आपने तो हद कर दी। अरविंद केजरीवाल के बूढ़े माता-पिता से आपका क्या बैर है ? यह मत करिए। आप को तो भगवान ने देश की प्रगति के लिए भेजा है या दिल्ली के निर्वाचित CM के माता-पिता को प्रताड़ित करने के लिए आप अवतरित हुए हैं?'

स्वाती मालीवाल ने आरोप लगाया है कि जब वह 13 मई को मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गईं तो केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। इसी मामले में दिल्ली पुलिस घटना के समय मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हर एक शख्स से पूछताछ करना चाहती है।

यह भी पढ़ें- Mp Weather News : कभी देखा है ऐसा अद्भुत नजारा, एक तरफ सूखा तो दूसरी तरफ हो रही झमाझम बारिश

घटना के समय नाश्ता कर रहे थे माता-पिता: मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने अपने बयान में कहा कि घटना से पहले वो सीएम आवास के अंदर गईं थी। उस समय सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता नाश्ता कर रहे थे। घटना से पहले वो उनसे मिली थीं।

बिभव कुमार गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने मालीवाल से मारपीट के आरोप में विभव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस बाद में विभव को सीएम हाउस भी लेकर गई थी, जहां सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस विभव को उस ड्राइंग रूम में भी लेकर पहुंची जहां मालीवाल से मारपीट का आरोप लगा है।