भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पाव पसार रहा है। मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो प्रदेश में अब त संक्रमितों का आंकड़ा 88 हजार के पार जा पहुंचा है। गौर करें तो, लॉकडाउन हटने के बाद महीने भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ी है। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, हालात यही बने रहे तो, आगामी माह में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख के पार जा पहुंचेगी। वहीं, हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब अस्पतालों में से मौजूद संसाधनों के इस्तेमाल पर फोकस किये हुए है। कोरोना मरीजों के लिए चिह्नित तीन प्रकार के अस्पतालों का इस्तेमाल करते हुए अब मरीजों की सेहत में सुधार होते ही उनका डाउन ट्रांसफर किया जाएगा।