भोपालः टू-व्हीलर हो या फोर व्हीलर या फिर कोई अन्य वाहन भी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड यानी आरसी (RC) रखना जरूरी होता है। लेकिन, जल्दी ही ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, अब तक मध्य प्रदेश समेत देश के हर राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का फॉर्मेट अलग-अलग होता है। इसी वजह से हमें या जांच करता को कई बार ये कंफ्यूजन हो जाता है कि, दोनो में से लाइसेंस कौन सा है और आरसी कौनसा। इसके अलावा हर राज्य के नियमों के अनुसार, इनमें हर राज्य के हिसाब से अलग अलग नियम भी होते हैं। लेकिन, आने वाले समय इन नियमों में बदलाव होने जा रहा है।