इस साधारण आहार में फल, सब्जियां, नट्स, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, मछली, मांस, बीन्स आदि होते हैं। डैश डाइट का सेवन कम नमक और तेल के साथ किया जाता है ताकि आप रक्तचाप की बीमारियों से बच सकें। डैश डाइट प्लान ( diet plan ) में, आपको केवल 1500-2300 मिलीग्राम सोडियम का सेवन करना होगा। इसके अलावा आपको शुगर, फैट और जंक फूड को भी नियंत्रित करना होगा।