19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / EX CM की पत्नी ने अपने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा ने मांगा अजय सिंह से इस्तीफा

EX CM की पत्नी ने अपने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा ने मांगा अजय सिंह से इस्तीफा

EX CM की पत्नी ने अपने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा ने मांगा अजय सिंह से इस्तीफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 19 Jun 2018, 5:46 PM IST

ajay singh

EX CM की पत्नी ने अपने बेटे पर लगाए कई आरोप, भाजपा ने मांगा अजय सिंह से इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता अजय सिंह की माता सरोज कुमारी ने अपने ही बेटे पर घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं। इधर, कांग्रेस नेता पर आरोप लगने के बाद भाजपा ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भाजपा के प्रवक्ता डा. हितेष वाजपेयी ने अजय सिंह के लिए ट्वीट कर कहा है कि आपकी बहन और माताजी द्वारा आप पर आरोपण से हमें बहुत निराशा हुई है। आप यदि अपनी माँ और बहन को न्याय नहीं दे रहे हैं और उनका शोषण कर रहें हैं, हिंसा कर रहे हैं, तो आपको सार्वजनिक जीवन में नहीं रहना चाहिए और तत्काल निराकरण तक अपने नेता-प्रतिपक्ष पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

क्या है मामला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के परिवार में हुई कलह हो गई है। कलह इतनी बढ़ी की यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। दिवंगत अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी (84) ने कोर्ट में आवेदन देकर घरेलू हिंसा समेत घर से बेदखल करने के आरोप लगाया है। सरोज कुमार ने इसके लिए अपने दोनों बेटों को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे घर समेत भरण-पोषण मांगा है।

गौरतलब है कि अर्जुन सिंह और सरोज कुमारे के दो पुत्र हैं। एक पुत्र मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) हैं। दूसरे पुत्र अभिमन्यू सिंह हैं, जो बैंगलोर में बिजनेस करते हैं।

दिल्ली में रहती हैं सरोज कुमारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी दिल्ली के ग्रेटर नोएडा स्थित अशोक वाटिका में रहती हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटे अजय सिंह और अभिमन्यू सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों मेरे साथ घरेलू हिंसा करते हैं और मुझे मेरे मकान से ही निकाल दिया है। इस कारण मैं दिल्ली में रह रही हूं। उन्होंने मेरा भरण पोषण करने से भी इनकार कर दिया है, जिस कारण मुझे कोर्ट की शरण में आना पड़ा है।

कांग्रेस पार्टी को रखा ताक पर
मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां सरोज कुमारी ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र ने कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक पर रखकर मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया है जो महिलाओं का संरक्षण एवं असहाय व्यक्तियों के लिए हमेशा काम करती रही है।

मेरे बेटे से मेरा घर दिलवाओ
सरोज कुमारी ने कोर्ट से कहा है कि अजय सिंह ने भोपाल स्थित कोरवा कोठी पर कब्जा कर लिया है। अजय सिंह को उक्त निवास से पृथक कर मुझे मेरा निवास में रहने के आदेश दिए जाएं। क्योंकि मुझे मेरा निवास होने के बावजूद इधर-उधर रहना पड़ रहा है।