भोपाल। मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर पिछले दिनों हुई हिंसा की घटनाओं पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। सिंह ने कहा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब से कांग्रेस के नेता दिल्ली से आयातित होकर आ रहे हैं, तभी से कांग्रेस के नेता लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।