4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! फैक्ट्री में घटिया मूंगफली दाने से बनाया जा रहा फलाहारी नमकीन

टीम ने छापा मारकर दो बोरों में भरे एक क्विंटल दाने जब्त किए हैं। मौके से पाम ऑयल, दाल, चना और बेसन के सैम्पल भी लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 11 Sep 2019, 9:12 AM IST

सावधान! फैक्ट्री में घटिया मूंगफली दाने से बनाया जा रहा फलाहारी नमकीन

सावधान! फैक्ट्री में घटिया मूंगफली दाने से बनाया जा रहा फलाहारी नमकीन

भोपाल. राजधानी में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। काली परेड, कबाडख़ाना क्षेत्र में चल रही नमकीन फैक्ट्री में आगामी त्योहारों में उपवास के लिए तैयार किए जा रहे फलाहारी नमकीन में घटिया मूंगफली दाने मिलाए जा रहे थे। टीम ने छापा मारकर दो बोरों में भरे एक क्विंटल दाने जब्त किए हैं। मौके से पाम ऑयल, दाल, चना और बेसन के सैम्पल भी लिए गए हैं।

MUST READ : दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी मासूम, युवक ने बनाया हवस का शिकार

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को काली परेड़, कबाडख़ाना क्षेत्र में गणेश नमकीन के नाम संचालित की जा रही फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। यहां पाम ऑयल से नमकीन व सेव बनाए जा रहे थे। साथ ही उपवास की फलाहारी नमकीन में घटिया मूंगफली दाने मिलाकर बनाया जा रहा था।

MUST READ : उफनती नदी से निचले इलाके जलमग्न, कलेक्टर ने मौके का लिया जायजा

दूसरी टीम ने बाग सेवनियां क्षेत्र से घी, लाल मिर्च और साबूदाने के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की तीसरी टीम ने जहांगीराबाद में कार्रवाई कर डेयरी से दूध, दही और घी के सैम्पल लिए। अधिकारी ने बताया कि राजधानी में पिछले दिनों लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट के लिए पत्र लिखा गया है।

MUST READ : बिगड़ा मौसम, अगले 48 घंटे रहें सावधान!

ब्रांडेड बोतलबंद पानी की गुणवत्ता जांचेगा नगर निगम

अब शहर में बिक रहे बोतलबंद पानी की जांच नगर निगम करेगा। शनिवार को अपर आयुक्त मयंक वर्मा ने इसके लिए 4 सदस्यीय टीम गठित की। टीम फैक्ट्रियों में पानी की गुणवत्ता की जांच करेगी। यह कवायद प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही मिलावट के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत की जा रही है।

MUST READ : रेकॉर्ड तोड़ बारिश से भदभदा के 16वीं बार खुले गेट, निचले क्षेत्रों में भरा पानी, अलर्ट

अब तक दूध, घी और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब नगर निगम भोपाल ब्रांडेड बोतलबंद पानी की जांच करेगा। इसके लिए टीम में राकेश मिश्रा केमिस्ट, सिराज हसन केमिस्ट, एलबी पटेल लेबोरेटरी ऑपरेटर और महेश पटवर्धन लेबोरेटरी असिस्टेंट को शामिल किया गया है। नगर निगम के अपर आयुक्त मयंक वर्मा ने बताया कि शहर में छोटी दुकानों से लेकर सांची पार्लर, पानी की दुकान, हाथ ठेलों पर पाऊच की जांच की जाएगी।