24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ” भविष्य गिरवी रखकर भला करने का झूठा भरोसा दे रही बीजेपी”, जीतू पटवारी का बड़ा हमला

” भविष्य गिरवी रखकर भला करने का झूठा भरोसा दे रही बीजेपी”, जीतू पटवारी का बड़ा हमला

Jitu Patwari : करप्शन कमीशन का लगाया आरोप, झूठे वादे करने को भाजपा की फ़ितरत बताया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कर्ज लेने पर साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 7 Oct 2026, 10:41 AM IST

Jitu Patwari

जीतू पटवारी (फोटो सोर्स: Jitu Patwari Facebook)

Jitu Patwari : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लेने पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर करप्शन, कमीशन के आरोप लगाए। मध्यप्रदेश सरकार के फिर ₹3000 करोड़ का कर्ज लेने पर जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी भविष्य गिरवी रखकर भला करने का झूठा भरोसा दे रही है।

दरअसल सरकार भविष्य गिरवी रख रही
प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज ले रही है। पूंजीगत खर्च के लिए राज्य की बीजेपी सरकार ₹3000 करोड़ का कर्ज ले रही है। इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि दरअसल सरकार भविष्य गिरवी रख रही है। इसी की आड़ में बीजेपी का मिशन करप्शन, कमीशन चल रहा है।

आज खोली जानी है बिड

मध्यप्रदेश में सरकार को अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की दरकार है। इसके लिए एक बार फिर कर्ज लिया जा रहा है। राज्य सरकार बाजार से 3000 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसके लिए 6 अक्टूबर को प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। बिड आज यानि बुधवार को खोली जानी है। सबसे कम ब्याज पर कर्ज देने वाली वित्तीय संस्थाओं को चुना जाएगा।

तीनों कर्ज अलग-अलग अ​वधि के

एमपी सरकार विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से 1-1 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। 3 अलग-अलग किश्तों में यह राशि जुटाई जाएगी। कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से लिया जाएगा। मुंबई फोर्ट कार्यालय के ई-कुबेर सिस्टम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तीनों कर्ज अलग-अलग अ​वधि के लिए होंगे।

कर्ज राशि निर्धारित सीमा के भीतर ही

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में 3600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। हर बार कर्ज लेने पर कांग्रेस सरकार को घेरती है। इधर वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यह सफाई देते हैं कि राज्य सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर ही कर्ज ले रही है।

जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

मध्यप्रदेश सरकार फिर ₹3,000 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है! वही पुराना तर्क दोहरा रही है, "यह कर्ज पूंजीगत खर्च के लिए है!"

इसीलिए, पुराना सवाल ही दोहरा रहा हूं, "कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो विकास की रफ्तार और रोजगार की बहार कहां गुम हो गई है?"

सच यह है, भविष्य गिरवी रखकर भला करने का "झूठा भरोसा" भाजपा की फ़ितरत है! इसी की आड़ में मिशन करप्शन/कमीशन चल रहा है!