उमंग के खिलाफ कई विधायकों ने लिखा पत्र
बताया जा रहा है उमंग सिंघार के खिलाफ कई विधायकों और मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि उमंग सिंघार, सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। उमंग सिंघार को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। सोनिया ने शिकायती पत्रों का हवाला देते हुए कमलनाथ से उनका पक्ष जाना है। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने कहा है कि मामला पूरी तरह से साफ है फिर आप एक बार अनुशासन समिति से जांच करवा लें। वहीं, सीएम कमलनाथ ने भी कहा है कि अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।