3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 13861, अब तक 581 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर बुधवार रात तक कोरोना के 268 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 13861 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 581 है।
8 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Jul 2020, 12:58 PM IST

MP Corona Update

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 13861, अब तक 581 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 268 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13861 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 25 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 232 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 41 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 101 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 581 हो चुकी है।

पढ़ें ये खास खबर- शिवराज मंत्रीमंडल में एक बार फिर मंत्री बनीं यशोधरा राजे सिंधिया, जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 25 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4734 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 950 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 232 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 3552 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- Cabinet Expansion Updates: अब तैयार है शिवराज और महाराज की नई टीम, 28 मंत्रियों ने ली शपथ


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

बुधवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2830 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 101 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 2274 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 455 एक्टिव केसेज हैं।

पढ़ें ये खास खबर- दरवाजे पर कोई रख जाता था जले हुए नींबू, देखने के लिए लगवाए कैमरे तो कैद हो गई ये घटना


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 859 हो गई है। जिले में अब तक 71 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 769 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 19 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 481 हो चुकी है। यहां 4 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 168 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 309 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 393 हो गई है। शहर में अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 287 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 103 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 376 हो गई है। इनमें से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 263 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 92 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16 हो गई है। इनमें 12 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 4 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 220 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 186 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 24 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 40 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 401 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 364 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 245 हो गई है। इनमें से अब तक 138 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 107 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 405 हो चुकी है। जबकि, 14 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 322 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 69 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 13 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 115 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 92 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 14 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 157 हो गई है। 6 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 132 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 10 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो गई है। इनमें से 25 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव है।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 45 हो गई है। इनमें से 41 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 16 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 1 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 4 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 1 केस अब भी एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब कोई एक्टिव केस नहीं है।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 44 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 41 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 6 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 105 हो चुकी है। इनमें 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 76 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 26 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49 हो गई है। इनमें से 38 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो चुकी है। इनमें 48 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 23 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 21 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 33 हो गई है। इनमें से 27 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 166 हो गई है। इनमें से 6 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 132 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 28 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, 18 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 7 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 4 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 299 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 263 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 277 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 221 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 4 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 1 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 436 हो गई है। इनमें 7 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 400 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 32 हो गई है। इनमें से 26 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 6 केस अब भी एक्टिव है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 108 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 80 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 23 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 33 हो गई है। इनमें से 27 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें से अब तक 2 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 2 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 20 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 17 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो गई है। इनमें से 15 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 56 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि, 44 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 9 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 70 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 56 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 12 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 32 हो गई है। इनमें से 1 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो चुकी है। इनमें से 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई हैं। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 7 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8 हो चुकी है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।