भोपालPublished: Jul 13, 2020 12:24:44 am
Faiz Mubarak
24 घंटों के भीतर रविवार रात तक कोरोना के 431 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 17632 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 653 है।
भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के 653 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17632 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 265 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 95 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 121 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 653 हो चुकी है।