Live

आज 12 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-02-12 04:14:10 pm

PM Kishan Samman Nidhi Yojana : फरवरी महीने में मध्य प्रदेश के किसानों को एक और तोहफा मिलने वाला है। मध्य प्रदेश सरकार के साथ ही साथ केंद्र सरकार भी प्रदेश के किसानों के खातें में योजना के पैसे ट्रांसफर करने वाली है। एमपी की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त 10 फरवरी को किसानों के खातें में ट्रांसफर की गई थी। अब सेंट्रल गवर्नमेंट की पीएम किसान सम्मान निधि योजना पात्र किसानों के खातें में भेजी जाएगी। इसका फायदा एमपी के 81 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
PM Kishan Samman Nidhi Yojana :2025-02-12 04:05:27 pm

Husband Brutally Beat : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक पति द्वारा पत्नी और सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिलाओं के साथ मारपीट की ये घटना जिले के सिविल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़ा की बताई जा रही है। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी के साथ-साथ सास को भी डंडे से बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Husband Brutally Beat :2025-02-12 04:00:37 pm

Molestation Case : शिवपुरी में 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आज बुधवार 12 फरवरी की सुबह बांकडे मंदिर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस का पीछा करने पर आरोपी पुलिया से कूदने में घायल हुआ था। आरोपी की पहचान राजा उर्फ दिलशाद के रूप में हुई है। आरोपी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के आरकेपुरम कॉलोनी का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...
Molestation Case :2025-02-12 03:58:15 pm

Gold Rate : सोना ग्राहकों से दूर होता जा रहा है। वैवाहिक मांग और रोज भाव बढ़ने से सराफा कारोबार में पूछपरख कमजोर हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक, सोना-चांदी के भाव बढ़ने से सराफा बाजार में करीब 30% ग्राहकी कम हो गई है। ऐसे में लोग अब घरों में रखे पुराने सोने या सोने के गहनों को तुड़वाकर नए गहने खरीद रहे हैं। बता दें, इस साल सोना 9850 रुपए बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Rate :2025-02-12 03:55:02 pm

Khatu Shyam Ji Temple : मध्यप्रदेश के खुजनेर में विराजित मालवा के खाटू श्यामजी के बाद अब जिले का दूसरा खाटू श्याम मंदिर बनकर तैयार है। ब्यावरा वाले खाटू श्याम धाम पर मंदिर समिति ने समय भी निर्धारित कर दिया है। बीते दिनों हुए अनुष्ठान के बाद मंदिर के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यहां मां हरिसिद्धी भी विराजित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Khatu Shyam Ji Temple :2025-02-12 03:50:35 pm

MP News : मध्य प्रदेश के निजी स्कबलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों का भविष्य संकट मंडराने लगा है। बोर्ड कक्षा की परीक्षा के बाद नए सत्र की शुरुआत होना हैं। लेकिन, उससे पहले ही राज्य में बड़े पैमाने पर स्कूलों पर ताले लटक सकते हैं। खास बात ये है कि, इनमें कई नामवर स्कूलों के नाम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MP News :2025-02-12 03:46:40 pm

Indore Factory Fire Accident : इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सांवेर रोड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास मौजूद दूसरी फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बाणगंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर...
Indore Factory Fire Accident :2025-02-12 03:32:35 pm

CM Mohan Yadav Delhi tour : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। यहां वो होटल ताजमहल में इंवेस्ट एमपी जीआईएस-2025 के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम के अंतर्गत देश-विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने को लेकर चर्चा कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और इंटरैक्टिव राउंडटेबल कर आगामी ग्लोबल समिट के नवाचारों से अवगत कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
CM Mohan Yadav Delhi tour :2025-02-12 12:01:28 pm

CM Yogi Adityanath Death threat : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद सक्रीय हुई उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आज मध्य प्रदेश के मुरैना से धमकी देने वाले शख्स को दबोचा है। शहर के सिविल लाइन थाना इलाके से टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम 20 वर्षीय सुनील गुर्जर बताया है। आरोपी जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले हंसाई मेवदा के महाराज सिंह का पुरा गांव में रहता है। पढ़ें पूरी खबर...
CM Yogi Adityanath Death threat :2025-02-12 11:59:07 am

MP Congress President : प्रशिक्षु IAS अफसर और घुघरी एसडीएम आकिप खान पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को मंडला पहुंचे। कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में चर्चा की। इस दौरान अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को छोड़ सभी को बाहर कर दिया गया। बंद कमरे में चर्चा लगभग 15 मिनट चली। पढ़ें पूरी खबर...
MP Congress President :2025-02-12 11:56:11 am

BEd Scam in MP: एमपी में फर्जी नर्सिंग कॉलेज की तरह बीएड कॉलेजों के संचालन में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। मापदंडों को दरकिनार कर किराये के एक कमरे में बोर्ड लगाकर विद्यार्थियों से कोर्स के नाम पर 1 लाख रुपए तक फीस वसूली हो रही है। फैकल्टी के नाम पर कॉलेज अपने यहां से एमएड करने वालों को फैकल्टी बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
BEd Scam in MP:2025-02-12 11:53:39 am

MP Budget 2025: अगले वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट तैयार रही सरकार पाई-पाई की जानकारी जुटा रही है। देखा जा रहा है कि कितने विभाग रकम खर्च करने के बजाय दबाए बैठे रहे। इन विभागों को वित्त विभाग अब कम राशि आवंटित करेगा। पता लगाया जा रहा है कि विभागों ने किस काम के लिए कितने-कितने पैसे लिए थे। कितना उपयोग हुआ। राशि बची है तो क्यों बची है। वित्त ने संबंधित विभागों से भी जानकारी मांगी है। सरकार खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करना चाहती है। उपाय किए जा रहे हैं, विभागों के खजाने को खंगाला जाना इसी कड़ी का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...
MP Budget 2025:2025-02-12 11:49:58 am

Bird Flu Virus : छिंदवाड़ा की दो दुकानों व एक घर में मुर्गी, बिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टी के बाद प्रशासन ने मटन मार्केट बंद करा दिया है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर वार्ड नम्बर 6, 7, 8, 28, 29, 30, 31, 41 एवं 45 को बर्ड फ्लू से संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया। इसके साथ ही सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र और ग्राम पंचायत लिंगा को बर्ड फ्लू के सर्वेलेंस क्षेत्र घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Bird Flu Virus :2025-02-12 10:30:38 am

Bageshwardham: फरवरी के अंतिम सप्ताह वीआईपी दौरों के नाम रहेगा। 24 और 25 फरवरी को एमपी में आयोजित होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने आ रहे इन वीआईपी में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Bageshwardham:2025-02-12 10:24:43 am

Rain Alert : मौसम बार-बार बदल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदल गया है। बादल छाने के चलते एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। दिन में पारा फिर 30 डिग्री के पार निकल गया। मौसम विभाग की मानें, तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पढ़ें पूरी
खबर...
2025-02-12 10:12:01 am

MP Government New Policy : मोहन सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस-2025) के पहले मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में उद्योग संवर्धन समेत पांच नीतियों में बदलाव और गैस वितरण और पंप स्टोरेज जैसी 2 नई नीतियों को मंजूरी दी है। अब प्रदेश में निवेश करने वालों को 200 करोड़ रुपए तक का प्रोत्साहन मिल सकेगा। अब तक यह राशि 100 और 150 करोड़ रुपए थी। पढ़ें पूरी खबर...
MP Government New Policy :