
monsoon (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Monsoon: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रूप नजर आ रहे हैं। कहीं गर्मी और हीट वेव चल रही है तो कुछ जिलों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर मौसम विभाग की ओर से सामने आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून जल्दी प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रदेश में दस्तक देने के साथ ही जोरदार बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में मानसून इस साल 14-15 जून को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 से 20 जून है लेकिन इस बार मानसून 4-5 दिन पहले प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून एंट्री कर सकता है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में जोरदार बारिश का भी अनुमान है।
गुरुवार 12 जून को मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई है। इंदौर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है यहां तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। इसके साथ ही धार के मनावर, ग्वालियर और मुरैना समेत कुछ जिलों में भी पानी गिरा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में भोपाल, उज्जैन समेत 20 जिलों में बारिश हो सकती है।
Updated on:
12 Jun 2025 10:11 pm
Published on:
12 Jun 2025 10:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
