
प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल)
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग को एक इवेंट मैनेजर ने धोखा दिया और पहले अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त और फिर एक कारोबारी से उसका रेप कराया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत 7 लोगों क खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है और इसकी जांच महिला निरीक्षक शिल्पा कौरव को सौंपी गई है।
15 साल की पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 जून को इवेंट मैनेजर रिया उर्फ रितु यादव जिसे वो दीदी बुलाती थी ने बीमारी का बहाना बनाकर अपने करोंद स्थित घर पर बुलाया वो जब रिया के घर पहुंची तो वहां रिया का बॉयफ्रेंड नावेद व उसका रिश्तेदार अनश और हनीफ शाह निवासी जहांगीराबाद पहले से मौजूद थे। हनीफ ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर उसे एक इत्र लगाया और फिर अनस से उसकी पहचान कराई और अनस ने रिया के घर में ही उसके साथ रेप किया।
पीड़िता के मुताबिक 20 जून को इवेंट मैनेजर रिया उर्फ रितु यादव उसे खजूरी सड़क इलाके के एक फॉर्म हाउस 'च्वॉइस विला' में हो रही पूल पार्टी में ले गई। वहां रिया ने जूस में शराब मिलाकर उसे पिला दी और जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे एक कमरे में ले जाकर सुला दिया। जब उसकी नींद खुली तो उसके शरीर पर आधे कपड़े थे। कमरे में रिया अपनी दोस्त माही के साथ बैठी थी और वहां से लौटते वक्त रिया ने उसे बताया कि मुकेश बालचंदानी (एमके सर) ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।
पीड़िता के मुताबिक जब उसे पता चला कि उसके साथ एमके सर ने रेप किया है तो उसने रिया से घर जाने के लिए कहा लेकिन रिया ने उसे घर नहीं जाने दिया और उसके साथ मारपीट की। 21 जून को जब रिया ब्यूटी पार्लर गई तो उसने मौका पाकर मां को फोन किया और मां पुलिस लेकर उसे छुड़ाकर लाई। पुलिस ने इस मामले में अभी तक रिया, मुकेश, हनीफ और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुकेश कपड़ा कारोबारी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Updated on:
26 Jun 2025 05:50 pm
Published on:
26 Jun 2025 05:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
