MP Weather Rain Alert: इन दिनों मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम खुशनुमां हो चला है। बादलों और ठंडी हवाओं को झोंके लोगों को गर्मी और लू से राहत दे रहे हैं। पिछले चार दिन से बारिश, ओलावृष्टि, आंधी, वज्रपात का असर नजर आ रहा है। मौसम में आए बदलाव से लोगों के चेहरे भी खिले हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेशभर के 45 से ज्यादा जिलों में आज से तीन दिन तक तेज बारिश, ओलावृष्टि, सनसनाती तेज आंधी, का अलर्ट जारी किया है।