छिंदवाड़ा के बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू Bunty sahu द्वारा कांग्रेस नेता कमलनाथ पर पुलिस के डंडे मारने के बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा उठी है। कांग्रेस नेताओं ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। सोमवार को छिंदवाड़ा में जिलेभर के कांग्रेसी एकत्रित हुए और सांसद बंटी साहू के बयान का विरोध जताया। कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता, रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।