अपराधी किस तरह अपना जाल फेंककर लोगों को ठगते हैं साथ ही मोबाइल पर लुभावने मैसेज और लिंक भेजते हैं, जिस पर क्लिक करते ही आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं, डर दिखाकर फोन और वीडियो कॉल के जरिए भी लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अनजाने कॉल, मैसेज से दूरी बनाए, किसी की झांसे में न आए। साइबर जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी अपने अनुभव बताए, साथ ही अभियान की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।