इधर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट किया और इस मामले में कमलनाथ से चार सवाल कर डाले। उन्होंने ट्वीट में कमलनाथ से कहा— आपके पास सूची कहां से आई? आपके पेगासस से क्या संबंध हैं? हर प्रकार की CD, पेन ड्राइव, सूची आपके पास ही क्यों होती है? देश को बदनाम करने में आप कांग्रेसी सबसे आगे क्यों होते हैं?