भोपाल. पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus spyware) जासूसी मामले में अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर करारा वार किया है। उन्होंने इसे विदेशी ताकतों द्वारा भारत को कमजोर करने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली बन रहा है जो कांग्रेस को जरा भी रास नहीं आ रहा।