प्रो. (डॉ.) तोमर का कहना है कि किसान गर्मी में बड़े स्तर पर उक्त खेती कर रहे हैं, जो आमतौर पर खरीफ में की जाती रही है, उसी समय यह पर्यावरण के लिए अनुकूल भी थी क्योंकि इसकी खेती वर्षा आधारित परिस्थितियों में की जाती थी। मूंग की जड़ों में नाइट्रोजन फिक्सिंग बैक्टीरिया की मौजूदगी होने से यह फसल मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाती है। यह फसल गर्मियों में उगाई जाने लगी है, इसलिए इससे भू-जल स्तर का अत्यधिक दोहन लगातार हो रहा है। किसान मूंग की बोनी जल्द करने के लिए फसलों के अवशेषों को जलाने पर जोर देते हैं, जिसके दुष्परिणाम सामने आते हैं।